{"_id":"69f8f881ef0bdcf6930f09f4","slug":"viral-cases-surge-after-rain-with-more-than-50-patients-reaching-hospitals-daily-solan-news-c-176-1-sln1013-168649-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बारिश के बाद बढ़े वायरल के मामले, 50 से ज्यादा मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बारिश के बाद बढ़े वायरल के मामले, 50 से ज्यादा मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी कतारें। संवाद
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ओपीडी से एक्सरे रूम के बाहर मरीजों को करना पड़ा इंतजार
ओपीडी के बाहर खड़े रहने के लिए मरीजों को नहीं मिली जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लगने वाली लंबी कतारें अभी तक बहुत से मरीजों के लिए परेशानी बन रही है। रविवार को अस्पताल में छुट्टी के बाद सोमवार को पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिली। मेडिसिन, आर्थो ओपीडी से लेकर एक्सरे रूम के बाहर मरीजों को बारी के लिए लगभग आधे से डेढ़ घंटे तक कतारों में खड़े रहना पड़ा। मेडिसिन ओपीडी के बाहर खड़े मरीजों ने बताया कि ओपीडी में तक पहुंचने से पहले पर्ची काउंटर पर आधा घंटा लग गया,जब तक यहां पहुंचे तो टोकन नंबर 60 चल रहा था और मुझे 120 मिला। उन्होंने कहा कि ओपीडी के बाहर खड़े रहने के लिए जगह की कमी है, जिससे दूसरे मरीजों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। बता दें कि जिलेभर में अचानक हुए मौसम में बदलाव और बारिश के बाद वायरल के मामले भी सामने आने लगे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोजाना 50 से 60 मामले सामने आ रहे हैं। वायरल से पीड़ित मरीजों में गला खराब होना, तेज बुखार, खांसी और अचानक से जुकाम आना जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद बढ़े मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं डॉक्टरों की ओर से मरीजों को उपचार के साथ वायरल से बचने की सलाह दी जा रही है।
इलाज के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार
अस्पताल में अपनी माता के साथ आए पंकज शर्मा ने बताया कि मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण पर्ची काउंटर पर ज्यादा समय लग रहा है। इस कारण ओपीडी तक पहुंचने में देरी हो गई। अब नंबर के लिए बहुत लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
पर्ची काउंटर पर ही लग गया डेढ़ घंटा
पझौता से अस्पताल पहुंचे प्रताप सिंह ने बताया कि पांव में चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल आना पड़ा। खुद पर्ची काउंटर पर खड़े नहीं हो पाए इस कारण अपने बेटे को पर्ची कटवाने के लिए खड़ा करना पड़ा। पर्ची काउंटर पर ही एक से डेढ़ घंटा लग गया। उसके बाद ओपीडी में जाने में आधा घंटा लग गया, उसके बाद एक्सरे करवाया तो अब आधे घंटे से एक्सरे की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
ओपीडी के बाहर खड़े रहने को जगह नहीं
शहर के साथ लगते बू्री से आए देवीराम ने बताया कि अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों की पर्ची जल्दी बन जाती है, जिससे ओपीडी में नंबर भी समय पर लग जाता है। इससे बुजुर्गों को सुविधा मिलती है। मरीजाें को खड़े रहने के लिए ओपीडी के बाहर जगह थोड़ी कम है।
कथेड़ में अस्पताल बनने के बाद मिलेगी राहत
सलोगड़ा से आए धनीराम ने बताया कि अभी डाॅक्टर थोड़े कम है, आने वाले समय से कथेड़ में अस्पताल बनने से अधिक डॉक्टरों की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे समय पर इलाज मिल पाएगा और मरीजों की परेशानी भी कम होगी।
कोट
अचानक हुई बारिश से मौसम में ठंड बढ़ी है। इससे कुछ दिनों में वायरल के मामले बढ़े हैं। रोजाना लगभग 50 से 60 मरीज वायरल होने की समस्या लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम में लोगाें को ठंड से बचना चाहिए।
- डॉ अनुज गुप्ता, मेडिसिन विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन