फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Villagers raised the demand for paving the Chail-Tikkar road.

Solan News: चायल-टिक्कर मार्ग को पक्का करने की ग्रामीणों ने उठाई मांग

Mon, 05 Jan 2026 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
कहा-सड़क विधायक प्राथमिकता सूची में शामिल,फिर भी फाइल आगे नहीं बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट के तहत आने वाले चायल-टिक्कर मार्ग की बदहाली ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गई है। पिछले लंबे समय से इस सड़क को पक्का करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासन और विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क विधायक प्राथमिकता सूची में भी शामिल है, इसके बावजूद फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। क्षेत्र के समाजसेवी शक्त राम ठाकुर ने बताया कि वह इस समस्या को लेकर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल से शिमला में मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भी जमीनी हकीकत से अवगत कराया गया है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि हर बार केवल आश्वासन मिलता है, जबकि धरातल पर सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

कोट
अगर यह मार्ग अगले वित्तीय वर्ष में विधायक प्राथमिकता में डाला जाता है, तो इसकी डीपीआर तैयार कर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
- शुभम अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed