फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Village roads broken in Kothi Panchayat

Solan News: कोठी पंचायत में गांवों के रास्ते टूटे-फूटे

Sun, 19 Jan 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Village roads broken in Kothi Panchayat
कुनिहार विकास खंड की कोठी पंचायत में टूटे हुए चैंबर। संवाद
सिविल अस्पताल के पीछे बने रास्ते के चैंबर टूटे, हादसे की आशंका
विज्ञापन

पंचायत को कई बार दे चुके ज्ञापन, नहीं की जा रही मरम्मत
संवाद न्यूज एलेंसी
कुनिहार (सोलन)। विकास खंड कुनिहार की कोठी पंचायत में रास्तों की हालत खराब है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पंचायत में गांवों के रास्ते पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुके हैं। इनमें दोपहिया तो दूर पैदल चलने में भी काफी मुश्किल हो गया है। कई बार पंचायत को रास्तों को ठीक करवाने के लिए ग्रामीण पत्राचार कर चुके हैं। ग्रामीणों की समस्या का पंचायत वर्षों से अनदेखा कर रही है।
सबसे ज्यादा खराब हालत सिविल अस्पताल के पीछे से बने रास्ते की है। नाले के ऊपर भले ही रास्ता बना दिया है लेकिन सीमेंट के बनाए चैंबर टूट चुके हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। इस रास्ते का हरिपुर, सहवार, नमोल, टुकाड, कोठी आदि गांवों से लोग प्रयोग करते हैं। लोगों को टूटे चैंबरों के ऊपर से चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रेम प्रकाश, महेंद्र, अशोक, विजय, नरेंद्र, सोहन लाल, राकेश और संजय का कहना हैं कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। इस बारे में पंचायत को कई बार कह चुके हैं। लेकिन आज तक रास्ते को दुरुस्त नहीं किया है। ग्रामीणों ने मांग की कि इस समस्या को गंभीरता से लेकर रास्ते को जल्द दुरुस्त करवाएं ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
रास्ते पर एक चैंबर लगा है जो टूट चुका है। आगामी दिनों में यहां पर नया चैंबर लगवा दिया जाएगा ताकि लोगों को कोई समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा कोई अन्य रास्ता भी है उसे भी जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
-बलविंदर कौर
प्रधान, ग्राम पंचायत कोठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed