फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vet doctor collects samples of chickens from local poultry farm in Nalagarh

नालागढ़ के पशु चिकित्सकों ने पोल्ट्री फार्म से लिए सैंपल

Fri, 08 Jan 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की अचानक मृत्यु के बाद नालागढ़ उपमंडल में पशुपालन विभाग पूरी तरह सजग है और एहतियातन सभी उपाय कर रहा है। पशुपालन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीबी करकरा ने बताया कि वैसे तो पिछले एक वर्ष से पशुपालन विभाग ने नालागढ़ उपमंडल में सभी छोटे बड़े पोल्ट्री फॉर्म में जाकर पालतू पक्षियों की बर्ड फ्लू से संबंधित विभिन्न प्रकार की निरंतर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा में पोंग डैम में अचानक असंख्य प्रवासी पक्षियों की बर्ड फ्लू के कारण हुई मृत्यु के बाद उपमंडल में और बड़ी संख्या में पोल्ट्री फार्मों से निरंतर सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नालागढ़ उपमंडल में अभी तक किसी भी स्थान से पालतू या जंगली पक्षियों के मरने की जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी नालागढ़ उपमंडल में पिछले एक माह में रामशहर, बद्दी, बरोटीवाला, मझौली, पंजैहरा इत्यादि क्षेत्रों के लगभग 40 स्थानों से एक ही बार 40 से 45 पक्षियों के सैंपल लेकर विस्तृत जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। डॉ. करकरा ने बताया कि नालागढ़ उपमंडल से अभी तक भेजे किसी भी सैंपल की रिपोर्ट में कोई भी बीमारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed