व्यापार मंडल में मतभेद, नहीं उतारेंगे अपना प्रत्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद चुनावों में सोलन व्यापार मंडल की ओर से प्रत्याशी उतारने के लिए आम सभा में सहमति नहीं बन पाई। इस दौरान व्यापारियों का एक धड़ा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने के पक्ष में था जबकि एक धड़ा इसके विरोध में। सोलन में शनिवार को आयोजित आम सभा में प्रत्याशी न उतारने का निर्णय लिया गया। कारोबारियों में मतभेद के कारण किसी भी प्रत्याशी को उतारने या समर्थन देने को लेकर कोई सहमति नहीं बनी। सभी ने व्यापार मंडल को राजनीति से दूर रखने का निर्णय लिया। बैठक सोलन व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकाल समाप्त कर चुके सोलन व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन अगले वर्ष होगा। इसलिए 14 फरवरी 2016 को सोलन में व्यापारियों की आम सभा होगी जिसमें सभी व्यापारियों से नए प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों को लेकर उनकी राय जानने के बाद फैसला होगा। इसमें चुनाव या सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करने को लेकर सभी व्यापारी फैसला लेंगे। बैठक में पिछले 3 साल के दौरान हुए आय-व्यय को भी सभी कार्यकारिणी के सदस्यों के समक्ष पेश किया गया। जिस पर सभी ने संतुष्टि जताई।
बैठक में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा हुई। सभी व्यापारियों ने दिसंबर या जनवरी में होने वाले पंचायत व नगर परिषद के चुनावों को देखते हुए व्यापार मंडल के चुनावों को फरवरी के बाद करवाने का फैसला लिया। चुनाव से पहले 14 फरवरी को सोलन में सभी व्यापारियों की आम सभा होगी जिसमें करीब 1300 व्यापारी हिस्सा लेंगे।
बैठक में व्यापार मंडल की नई सदस्यता व पुराने सदस्यों की सदस्यता रिन्यू करने पर भी चर्चा हुई। व्यापार मंडल के प्रेस सचिव अमित डोभाल ने कहा कि 14 फरवरी को व्यापार मंडल की आम सभा रखी गई है। इस मौके पर सतीश बंसल, मुकेश गुप्ता, हितेंद्र ठाकुर, अरूण शर्मा, सुनिल जग्गा, सुरेंद्र ब्हेल, अमर सिंह ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।