{"_id":"6990c23b9da3dcbefb0b9904","slug":"valentines-day-express-your-love-with-roses-chocolates-and-online-messages-solan-news-c-176-1-ssml1042-163257-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन-डे : गुलाब, चॉकलेट और ऑनलाइन संदेश के जरिये किया प्यार का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन-डे : गुलाब, चॉकलेट और ऑनलाइन संदेश के जरिये किया प्यार का इजहार
विज्ञापन
सोलन में युवाओं ने केक और पेस्ट्री की जमकर खरीदारी की
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय में वेलेंटाइन-डे के मौके खूब रौनक देखी गई। इस दौरान दोस्त और प्रेमी अपने प्रियजनों को गुलाब, हार्ट शेप चॉकलेट और अन्य गिफ्ट देकर प्यार का इजहार करते दिखाई दिए। जिला मुख्यालय के बाजार में हाथों में फूल, गुलदस्ते और विभिन्न प्रकार के गिफ्ट लिए लोग प्यार का जश्न मना रहे थे। वेलेंटाइन-डे सप्ताह छह फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी को समाप्त होता है, जिसमें चॉकलेट-डे, टेडी-डे सहित कई अन्य दिन शामिल होते हैं। प्रेमी और दोस्त इस अवसर पर रिंग, पेन, हार्ट डायरी, टेडी बियर और हार्ट शेप पिल्लों तक उपहार स्वरूप देते हैं। बेकरी शॉप्स पर भी युवाओं ने हार्ट शेप केक और पेस्ट्री की जमकर खरीदारी की। ऑर्डर पहले दिन ही दिए गए और दिनभर चॉकलेट केक और प्लम केक की बिक्री हुई। इससे बेकरी कारोबार में भी उछाल आया। हालांकि केक और पेस्ट्री पुराने रेट पर ही उपलब्ध कराए गए।
ग्रीटिंग कार्ड की बजाय ऑनलाइन संदेश
वेलेंटाइन-डे पर अब अधिकांश युवाओं ने ग्रीटिंग कार्ड की बजाय ऑनलाइन संदेश भेजकर प्यार का इजहार किया। हालांकि कुछ युवाओं ने शनिवार को ग्रीटिंग कार्ड खरीदकर प्रेमी-प्रेमिका को गिफ्ट किया।