फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vacant posts of arts teacher to be filled soon in Solan

कला अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू

Fri, 10 Dec 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला के स्कूलों में कला अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों को भरने की तैयारी जिला शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। जिले में कुल 22 पदों को बैच आधार पर भरा जा रहा है। सोलन जिले के उम्मीदवारों की काउंसलिंग 27 दिसंबर को की जाएगी। अन्य जिलों के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग 28 से 30 दिसंबर तक शिक्षा विभाग सोलन कार्यालय में की जाएगी।
विज्ञापन

28 दिसंबर को बिलासपुर, सिरमौर, मंडी और 29 दिसंबर को किन्नौर, शिमला, कांगड़ा व चंबा जिलों के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग की जाएगी। 30 दिसंबर को हमीरपुर, ऊना, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीवान चंदेल ने बताया कि यह काउंसलिंग उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन के कार्यालय में होगी। सोलन जिले के उम्मीदवारों की काउंसलिंग 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दिन सभी अर्हता एवं पात्रता पूर्ण करते हुए बायो डाटा प्रपत्र को भरकर लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के लिए होगी नौ सीट
काउंसलिंग के लिए सामान्य वर्ग के नौ पदों के लिए वर्ष 2004 तक का बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के पांच पदों के लिए वर्ष तक का 2005 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के चार पदों के लिए वर्ष 2010 तक का बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तीन पदों के लिए वर्ष 2005 तक का बैच तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक पद के लिए वर्ष 2005 तक का बैच निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed