फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Underweight truck declared overweight at Sanwara toll

Solan News: सनवारा टोल पर अंडरवेट ट्रक काे बता दिया ओवरवेट

Sun, 01 Feb 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
चालक ने लगाया आरोप करवाया, आधा घंटा होती रही बहसबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू‑सोलन फोरलेन में सनवारा टोल प्लाजा पर शनिवार देर रात एक ट्रक चालक और टोल कर्मियों के बीच तीखी बहस और विवाद हुआ, जब टोल कर्मियों ने ट्रक को ओवरवेट बताया। ट्रक चालक ने आरोप लगाया कि टोल पर गलत शुल्क वसूला जा रहा था, जिसके बाद मौके पर लगभग आधा घंटा बहसबाजी जारी रही। ट्रक चालान ने बताया कि वह कालका से सोलन की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सनवारा टोल प्लाजा पर पहुंचा, कर्मचारियों ने ट्रक को ओवरवेट घोषित किया और अधिक शुल्क लेने की कोशिश की। चालक ने इसका विरोध करते हुए ट्रक को बूथ के पास ही रोक दिया और पुलिस बुलाने की बात कही। चालक ने अपने पास मौजूद वजन बिल भी टोल कर्मियों को दिखाया, लेकिन कर्मचारियों ने उसकी बात नहीं मानी। चालक ने टोल कर्मी से कहा कि अगर ट्रक सच में ओवरवेट है तो वह दोहरा शुल्क देगा और अगर नहीं है तो टोल कर्मी दोहरा शुल्क वापस करेंगे। दोनों पक्षों की बहस के बाद ट्रक को पास के वजन मशीन पर ले जाया गया, जहां ट्रक अंडरवेट निकला। इसके बाद चालक से सामान्य (अंडरवेट) शुल्क ही वसूला गया। ट्रक चालक का आरोप है कि सनवारा टोल पर कई बार परेशान किया जाता है और अधिक शुल्क वसूला जाता है, लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने यह विवाद सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से भी साझा किया है और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed