फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two stolen from ESIC office Printer, police caught the accused in two hours

Solan News: ईएसआईसी कार्यालय में चोरी हुए दो प्रिंटर, पुलिस ने दो घंटे में दबोचा आरोपी

Wed, 25 Oct 2023 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 25 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two stolen from ESIC office

Printer, police caught the accused in two hours
नालागढ़ के ईएसआईसी कार्यालय से चोरी ​किए गए प्रिंटर। संवाद
कार्यालय के चौकीदार के बेटे ने ही चुराए थे प्रिंटर
विज्ञापन

पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में करेंगे पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के कर्मचारी राज्य बीमा निगम के कार्यालय की खिड़की का शीशा तोड़ कर दो प्रिंटर चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने दो घंटे में दबोच लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को धर दबोचा। आरोपी असलम नालागढ़ के वार्ड नंबर-4 का रहने वाला है। असलम के पिता इसी कार्यालय में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से प्रिंटर भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईएसआईसी के चिकित्सक डॉ. रजनीश शर्मा ने पुलिस में बुधवार सुबह शिकायत दी कि उनके कार्यालय में चोरों ने खिड़की तोड़ कर दो प्रिंटर चोरी कर लिए। सुबह जब सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए कार्यालय पहुंची तो उसने खिड़की टूटी हुई देखी। जिसकी सूचना उसने चिकित्सक को दी। चिकित्सक ने मौके पर आकर देखा तो प्रिंटर गायब थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो घंटे में आरोपी दबोच लिया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईएसआईसी कार्यालय में चोरी का आरोपी दबोच लिया है। उसके पास से चोरी किए हुए प्रिंटर भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed