फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two pieces of junk near Jharmajri Warehouse burnt to ashes, loss worth lakhs

Solan News: झाड़माजरी के समीप कबाड़ के दो गोदाम जलकर राख, लाखों का नुकसान

Wed, 29 May 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 29 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two pieces of junk near Jharmajri

Warehouse burnt to ashes, loss worth lakhs
झाड़माजरी के साथ लगते शाहगपुर गांव में कबाड़ का गोदाम में लगी आग बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मचार
आग लगने का कारणों का अभी तक नहीं चला पता
विज्ञापन

बद्दी और परवाणू दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के साथ लगते हरियाणा क्षेत्र में दो कबाड़ के गोदामों में आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद हिमाचल के बद्दी व हरियाणा के कालका से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसमें टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगते गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया। वहीं इसमें गोदाम समेत उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि शाहपुर गांव में कबाड़ का गोदाम अभी भी धधक रहा है। आग से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया है।
पहले शाहपुर में एक कबाड़ के गोदाम में आग लगी। यहां पर सुबह 9:30 बजे सुबह आग लगी। यहां पर दमकल विभाग कालका से टीम 11:00 बजे पहुंची। उससे पहले बद्दी से दमकल विभाग की टीम पहुंच गई थी। इसके अलावा टीवीएस, बिरला व वर्धमान से भी फायर टेंडर आग बुझाने गए। आग से गोदाम में रखा कबाड़ जल राख हो गया।
विज्ञापन


बद्दी के लीडिंग फायरमैन भीम सिंह ने बताया कि शाहपुर में गोदाम में प्लास्टिक होने से उसमें आग पर बाबू पाना मुश्किल हो गया है। वहीं राष्ट्रीय मार्ग के साथ लगे गोदाम में आग बुझ गई है। इन दोनों स्थानों पर आग लगने का कारणों का पता नहीं चला है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed