फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two new dialysis machines installed at Nalagarh hospital, patients will not have to wait

Solan News: नालागढ़ अस्पताल में दो नई डायलिसिस मशीनें स्थापित, मरीजों को नहीं करना होगा मिलेगी इंतजार

Thu, 30 Apr 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two new dialysis machines installed at Nalagarh hospital, patients will not have to wait
नालागढ़ अस्पताल स्थित डायलिसिस केंद्र स्रोत: संवाद
मशीनों की संख्या हुई पांच, किडनी के मरीजों को मिलेगी राहत, अस्पताल में रोजाना हो पा रहे थे मात्र 6 से 9 डायलिसिस
विज्ञापन


इससे पहले थीं तीन मशीनें, एक हेपेटाइटिस मरीजों के लिए हैं रिजर्व

एचआर धीमान

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के सामुदायिक अस्पताल में उपचार सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए दो नई डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के आने से अब अस्पताल में डायलिसिस मशीनों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जिससे क्षेत्र के किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों को अब बेहतर और त्वरित उपचार मिल सकेगा। इससे पहले अस्पताल में केवल तीन ही डायलिसिस मशीनें उपलब्ध थीं, जिनमें से एक मशीन हेपेटाइटिस पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित रखनी पड़ती थी। सीमित संसाधनों के कारण रोजाना केवल 6 से 9 मरीजों का ही डायलिसिस हो पा रहा था और मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब नई मशीनें लग जाने से प्रतिदिन डायलिसिस कराने वाले मरीजों की संख्या में दोगुना इजाफा होगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अब प्रतिदिन 12 सामान्य एवं 3 पॉजिटिव मरीजों का डायलिसिस हो सकेगा।
सीएसआर के तहत मिलीं मशीनें
नालागढ़ के खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि अस्पताल में एक फार्मा कंपनी की ओर से सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत दो अतिरिक्त मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले सामान्य मरीजों के लिए केवल दो ही मशीनें उपलब्ध रहती थीं, जिससे भारी परेशानी होती थी। अब मशीनों की संख्या 5 होने से नियमित रूप से डायलिसिस करवाने वाले मरीजों की क्षमता 18 से बढ़कर 30 हो गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मरीजों को यह सुविधा बिलकुल निशुल्क दी जा रही है।
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत
अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार से न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गंभीर मरीजों को भी समय पर राहत मिल सकेगी। मशीनों की संख्या बढ़ने से अब मरीजों को निजी अस्पतालों के महंगे चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और वेटिंग लिस्ट में भी भारी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed