फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   two fraud doctor arrest in baddi

फर्जी दवा संचालकों पर शिकंजा कस

Thu, 27 Apr 2017 10:13 PM IST
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
सोलन, बद्दी, ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने और फर्जी दवा संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। विभिन्न विभागों की एक संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई अमल में लाई। बद्दी के चार झोलाछाप और फर्जी क्लीनिकों पर इस दौरान कार्रवाई की गई।

इसमें दो फर्जी क्लीनिक संचालकों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इसमें एक डॉक्टर और निजी क्लिनिक का संचालक प्रवासी शामिल हैं। एक होम्योपैथी दवाखाने के दस्तावेजों की स्क्रूटनिंग की जा रही है। एक दवा संचालक के खिलाफ ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन


लोगों की सेहत की परवाह किए बगैर कुछ झोलाछाप डॉक्टर चांदी कूटने को लेकर बीएमओ नालागढ़ डॉ. कुलदीप जसवाल, तहसीलदार नालागढ़ डीआर भाटिया, एडीए अनुज वर्मा, अतिरिक्त थाना प्रभारी बद्दी बहादुर सिंह, ड्रग निरीक्षक सन्नी कौशल और सोनम की टीम ने यह कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस में दर्ज मामले के तहत बीएमओ नालागढ़ डॉ. कुलदीप जसवाल ने बताया कि बद्दी में फर्जी क्लीनिक पर कार्रवाई करते हुए बिलावांली शिव मंदिर के पास एक क्लीनिक पर गए तो वह रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र और लाइसेंस नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश विहार स्थित एक अन्य क्लीनिक के संचालक भी लाइसेंस और डिग्री नहीं दिखा पाए। बीएमओ नालागढ़ डॉ. कुलदीप जसवाल ने कहा कि चार क्लीनिकों पर कार्रवाई की है। इसमें दो फर्जी पाए गए और इनके खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। एक के दस्तावेजों की स्क्रूटनिंग होगी और वहीं एक मामला ड्रग कंट्रोलिंग अथारिटी के पास विचाराधीन है। एसपी बीएस चौहान ने कहा कि पुलिस ने दो झोलाछाप क्लीनिक संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी और ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed