फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two arrested with 9.72 grams of chitta in Parwanoo

Solan News: परवाणू में 9.72 ग्राम चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
शिमला और कोटखाई के के हैं आरोपी, मामला दर्ज कर जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। पुलिस की विशेष जांच इकाई ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को 9.72 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान एक वाहन में सवार दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 9.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार (36) निवासी गांव गवाही, डाकघर ढली शिमला और सुनील कुमार (43) निवासी गांव पडशाल, डाकघर दरकोटी, तहसील कोटखाई शिमला के रूप में हुई है।

एसपी सोलन तिरुमला एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना परवाणू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रयोग वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रही है। साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और नशा तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed