फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   two arrested in thieft case

लाखों के गहने चोरी, तीन युवक गिरफ्तार

Tue, 01 Feb 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कुमारहट्टी के खील गांव में एक घर से तीन युवकों ने सोने के लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इसकी शिकायत परिवार के सदस्यों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मोहन लाल निवासी गांव खील जासली क्यार ने पुलिस को शिकायत दी कि 24 जनवरी के दिन उसके मामा का लड़का हनी उसके घर आया था। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। घर पर उसकी पत्नी सोनिका अकेली थी। हनी ने उसकी पत्नी से कहा कि उसे भूख लगी है, जिस पर वह खाना बनाने रसोईघर में चली गई। इस बीच हनी ने घर से सोने के गहने चोरी कर लिए। इसका पता 25 जनवरी को चला। जब पत्नी सोनिका देवी घर की सफाई कर रही थी तो गहनों का डिब्बा बेड के नीचे से निकला। चेक करने पर डिब्बा खाली पाया। उसने हनी और उसके दोस्तों पर गहने चोरी करने का शक जताया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच करते हुए प्रियांशु पुत्र चिमा राम निवासी सब्जी मंडी कथेड़ सोलन, अंकित पुत्र सुरेंद्र ठाकुर निवासी सब्जी मंडी कथेड़ सोलन और योगेश पुत्र जगदीश निवासी बजड़ोल को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवकों से आभूषणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed