{"_id":"6214eef52e3ed2445c441d7b","slug":"two-animals-burnt-in-cattle-shelter-person-also-got-scorched-solan-news-sml400392737","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला आग से दो पशु जिंदा जले, व्यक्ति भी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुशाला आग से दो पशु जिंदा जले, व्यक्ति भी झुलसा
विज्ञापन
संडोली में आग से जली पशु शाला। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोटीवाला (सोलन)। संडोली पंचायत के खाबड़ियां संडोली में पशुशाला में आग लगने से दो पशु जल गए। जबकि पांच पशुओं को बचा लिया। पशुओं को बचाते समय पशुपालक देव राम भी झुलस गया। उसे लोगों ने बद्दी अस्पताल पहुंचाया।
मंगलवार दोपहर तीन बजे देव राम की पशुशाला में आग लग गई। पशुशाला में छह भैंसें और एक गाय थी। साथ ही पशुओं के लिए तुड़ी का ढेर लगा था। अचानक शार्ट सर्किट से आग तुड़ी में लग गई। तुड़ी में आग फैलने से धुआं उठा तो देव राम पशुओं को निकालने के लिए आग में कूद गया। इस बीच पांच पशुओं को तो जिंदा बचा लिया लेकिन दो पशुओं को नहीं निकाल पाया। जलने से उनकी मौत हो गई। इस दौरान देवराम का हाथ और मुंह भी आग की चपेट में आ गया। उसे घायल अवस्था में बद्दी अस्पताल में पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही पूर्व पंचायत प्रधान भाग सिंह और वर्तमान प्रधान बेबी रानी भी मौके पर आई और घटनास्थल का जायजा लिया। बद्दी तहसील के प्रतिनिधि ने भी मौके का जायजा लिया।