फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two absconding accused arrested in the robbery case of a businessman in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में कारोबारी के साथ हुई लूट मामले में फरार चल रहा दो आरोपी किए गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में एक दुकान से देसी कट्टे और तलवार की नोक पर कारोबारी से हुई लूट के मामले में फरार दोनों आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। इस मामले में एक आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है। मामला 24 मार्च को नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित दुकान का है। इसमें तीनों आरोपियों ने देसी कट्टे और तलवार की नोक पर लूट को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत दुकानदार ओम प्रकाश पुत्र हेत राम ने नालागढ़ थाने में दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नालागढ़ के तेलीवाल के एक आरोपी को जुझार सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि लूट में शमिल दो अन्य आरोपी फरार थे। इस प्रकरण में नालागढ़ पुलिस ने जांच करते हुए अलग-अलग जगहों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने अपने कुशल और तकनीकी आधारित प्रयासों के चलते दूसरे आरोपियों में नालागढ़ के टिब्बा टपरियां के हरविंदर सिंह पुत्र लक्ष्मण दास और तीसरा आरोपी तेलीवाल निवासी सुखविंद्र सिंह उर्फ काला पुत्र जसवंत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी हरविंद्र को अदालत में पेश किया गया जहां पर उसे अदालत ने 14 मई तक पुलिस की रिमांड में भेजा है। वहीं तीसरे आरोपी सुखविंद्र सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुखविंद्र सिंह को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed