फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Truck fell into a ditch, driver and operator died

ट्रक खाई में गिरा चालक और क्लीनर की मौके पर मौत

Tue, 28 Dec 2021 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Truck fell into a ditch, driver and operator died
अर्की के जयनगर सड़क मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक। संवाद - फोटो : SOLAN
अर्की (सोलन)। अर्की-जयनगर मार्ग पर सड़क हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई है। हुड्डू नाले के समीप मंगलवार दोपहर को ट्रक गहरी खाई में गिर गया। ट्रक लोहारघाट से नाहन के लिए बिरोजा लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक ट्रक बिरोजा लेकर लोहारघाट से नाहन की ओर जा रहा था कि अचानक जयनगर से करीब तीन किलोमीटर आगे हुड्डू नाला के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे में 26 वर्षीय चालक यशपाल पुत्र चमन लाल निवासी गांव चेहलवाना डाकघर लोहारघाट रामशहर और 27 वर्षीय जीतराम पुत्र सोहनलाल गांव मलोन डाकघर कुंहू रामशहर की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed