फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Truck battery, jack stolen in Darlaghat Another accused arrested in the case

Solan News: दाड़लाघाट में ट्रक की बैटरी, जैक चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 06 Aug 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
पहले से गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर की कार्रवाई
विज्ञापन

दाड़लाघाट के बागा क्षेत्र में खड़े दो ट्रकों से की थी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दाड़लाघाट के बागा क्षेत्र में खड़े दो ट्रकों से बैटरी और तीन टन क्षमता वाले दो जैक चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने पहले से गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर की है। मामले में अब कुल तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस की जांच जारी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार संत राम पुत्र लच्छुराम गांव बागा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके ट्रक बागा गांव के पास रेत की खान के समीप खड़े थे। ड्राइवर ट्रक वहां लगाकर शाम घर आ गया। रात को गाड़ी में लिवफास्ट कंपनी की 2 बैटरियां और 30 टन क्षमता वाला जैक, दूसरी गाड़ी से 12 वोल्टेज की एक बैटरी और साथ ही 30 टन क्षमता वाला जैक दोनों ट्रकों से चोरी हो गए हैं। चोरों ने दोनों गाड़ियों के शीशे तोड़ चोरी को अंजाम दिया है। जिस पर थाना बागा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी मदन कुमार पुत्र पुनु राम निवासी गांव भलग डाकघर कंधर अर्की को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ करने के दौरान आरोपी ने बताया कि इसने चोरी किए गए सामान को संतोष कुमार जो बरमाणा जिला बिलासपुर में कबाड़ का काम करता है को बेचा है, जिस पर संतोष कुमार पुत्र सुख राम निवासी गांव धौनी कोठी तहसील व जिला बिलासपुर को जांच में शामिल कर पूछताछ की। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई 3 बैटरियों व दोनों जैकों को कबाड़ी की दुकान बरमाणा जिला बिलासपुर से बरामद कर लिया है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर मामले में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता पाई गई। जिसमें पुलिस ने आरोपी इंदीवर पुत्र नंद लाल निवासी गांव मलोखर तहसील सदर बिलासपुर जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed