फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tricolor yatra taken out from IEC University to Baddi

आईईसी विवि से बद्दी तक निकाली बाईक रैली

Tue, 16 Aug 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। आईईसी विश्वविद्यालय और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान धूूूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाया।
विज्ञापन

इसके बाद आईईसी विश्वविद्यालय परिसर से बद्दी तक एक भव्य तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) का आयोजन भी किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स समूह के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा देश प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के संदेश के साथ आयोजित की गई। रैली के दौरान बाइक राइडर्स की सुरक्षा और तिरंगे के सम्मान का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

आईईसी विश्वविद्यालय ने सरकार के निर्देशों से प्रेरणा लेकर इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया था, जो बखूबी सफल रहा। विश्वविद्यालय ने दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स समूह के सहयोग से दिल्ली से चायल तक बाइक रैली का सफल आयोजन किया, वहीं विश्वविद्यालय परिसर में देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। म्यूजिक शेकर्स, म्यूजिकल बैंड और प्रसिद्ध सूफी गायक कुणाल वासन ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे दिन बरोटीवाला, बद्दी और नालागढ़ क्षेत्रों में मुफ्त तिरंगे और औषधीय गुणों से भरपूर और छायादार पौधे भी बांटे गए। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शमीम अहमद ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित इस तीन दिन के मेगा इवेंट को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए एसपी ऑफिस बद्दी और अन्य सभी के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed