फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Transport director held a meeting with SP Baddi

परिवहन निदेशक ने एसपी बद्दी के साथ की बैठक

Wed, 08 Sep 2021 12:05 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Transport director held a meeting with SP Baddi
बद्दी के एसपी मोहित चावला परिवहन निदेशक को स्मृति चिंह देकर सम्मानित करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप ने कहा है कि बद्दी में जल्द ही तकनीकी उपकरणों से लैस एक यातायात वाहन दिया जाएगा। यह दूसरे वाहनों की स्पीड और नशे की हालत में चालकों की आसानी से जांच करेगा। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

वे मंगलवार को बद्दी में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। इसमें यातायात व्यवस्था को और व्यवस्थित करने की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि बीबीएन में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

इन्हें रोकने के लिए विभाग पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था सुचारु करने, नियमों का सख्ती से पालन करने, जागरूक करने, सड़क दुर्घटना से सुरक्षा संबंधी नियमों के साइन बोर्ड सड़क के किनारे लगाने और बद्दी पुलिस के साथ यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बद्दी पुलिस को हर संभव सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त घनश्याम चंद और रोड सेफ्टी सेल के प्रमुख अमर सिंह सहित पुलिस अधीक्षक मोहित चावला समेत आरटीओ बद्दी राम प्रकाश, अधिशासी अभियंता रोड सेफ्टी सेल परिवहन बद्दी के रोजिफ शेख, एसपी नरेंद्र कुमार और डीएसपी नवदीप सिंह ने भी उपस्थित रहे। एसपी मोहित चावला ने परिवहन निदेशक अनुपम कश्यप को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed