{"_id":"664362aaa234a6100e050c26","slug":"transfer-of-esi-social-security-officers-solan-news-c-176-1-ssml1040-121466-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ईएसआई के सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ईएसआई के सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों के तबादले
विज्ञापन
हेमराज जालंधर और विश्वजीत मध्य प्रदेश में देंगे सेवाएं
कामगार नेताओं ने दोनों अधिकारियों की दी विदाई पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम में बद्दी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा और विश्वजीत कुमार का स्थानांतरण होने पर कामगार नेताओं ने उन्हें विदाई दी। हेमराज राणा बद्दी में मई 2021 से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए। इससे पहले कालाअंब में उन्होंने अपनी सेवाएं दीं। अब उनका स्थानांतरण पंजाब के जालंधर जिले को हुआ है। विश्वजीत कुमार ने पांवटा, कालाअंब और बद्दी में सेवाएं दीं। अब उनका स्थानांतरण मध्य प्रदेश के इंदौर को हुआ है। यह दोनों अधिकारी मृदुभाषी होने के साथ साथ मजदूरों की हितों में हमेशा काम करते रहे हैं। पूर्व सेवानिवृत्त सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कहा कि इन दोनों अधिकारियों ने हिमाचल में अपनी सेवा के दौरान काफी नाम कमाया और हेमराज राणा पंजाब, विश्वजीत कुमार मध्य प्रदेश में हिमाचल का नाम रोशन करेंगे। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल ने कहा कि हेमराज राणा और विश्वजीत कुमार ने हमेशा कामगारों को हितों में काम किया है। इनकी ओर से कामगारों को दी गई सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। इस मौके पर एसएनवीए ग्रुप के निदेशक परमवीर चौहान, भारतीय मजदूर संघ के सचिव राजू भारद्वाज, कोषाध्यक्ष खेमराज, विक्की, सुखविंद्र सिंह, जेलदार सुभाष चंद, बलविंद्र कुमार, महेश गर्ग व अमित कुमार ने भाग लिया।