{"_id":"6980de649e5729df100b3b51","slug":"trains-on-the-kalka-shimla-track-were-delayed-by-two-hours-leaving-passengers-frustrated-solan-news-c-176-1-ssml1042-162502-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कालका-शिमला ट्रैक पर दो घंटा देरी से चली ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कालका-शिमला ट्रैक पर दो घंटा देरी से चली ट्रेनें, यात्री परेशान
विज्ञापन
धुंध व कोहरे से नेताजी और शताब्दी ट्रेनें देरी से पहुंची थी कालका
शिमला से कालका की ओर भी ट्रेनों को किया गया री-शेड्यूल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मैदानी इलाकों में धुंध व कोहरे का असर लगातार बढ़ने लगा है। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सोमवार को भी कालका से शिमला की ओर चलने वाली चार ट्रेनें दो घंटा तक लेट हो गई। इसमें शिवालिक एक्सप्रेस समेत हिमालयन क्वीन और हॉलीडे स्पेशन ट्रेन भी शामिल रहीं। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर वे यात्री परेशान हुए जिन्होंने विभिन्न स्टेशनों से ट्रेनों में बुकिंग करवाई थी। सोमवार को हावड़ा से कालका आने वाली नेताजी ट्रेन के देरी से आने के बाद सभी ट्रेनों को री-शेड्यूल किया। कालका से शिमला की ओर आने वाली ट्रेनों के बाद शिमला से कालका के लिए भी ट्रेनें देरी से चलीं। ये ट्रेनें दिल्ली से कालका आने वाली ट्रेन के मेल पर शिमला की ओर रवाना होती है। सोमवार को हावड़ा से चलने वाली नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को चार घंटा लेट रही। दिल्ली शताब्दी भी 11:40 बजे की बजाय 12:32 बजे कालका पहुंची। 52451 शिवालिक एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे चलने वाली ट्रेन को 1.55 घंटे देरी से शिमला की ओर चली। यह ट्रेन सुबह 7:40 बजे शिमला की ओर आई। 52453 कालका-शिमला एक्सप्रेस सुबह 6:20 बजे की बजाय सुबह 8:30 बजे शिमला की ओर निकली। यह ट्रेन 2.10 घंटे देरी से चली। वहीं, हिमदर्शन दर्शन कालका-शिमला ट्रेन सुबह 7:00 बजे की बजाय 1.05 घंटे देरी से 8:05 बजे शिमला की ओर रवाना किया। वहीं, हिमालयन क्वीन 52455 को कालका से शिमला के लिए सुबह 11:55 की बजाय 12.42 बजे और हॉलीडे स्पेशल 04503 ट्रेन को दोपहर 12:30 बजे की बजाय 1:05 बजे शिमला की ओर चली।
इनसेट
बाहरी राज्यों में धुंध के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं। कालका से शिमला को चलने वाली ट्रेनें दिल्ली से आने वाली ट्रेनों के साथ कनेक्ट है।
-नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।