फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Training of JBT teachers of the district started for English medium.

Solan News: इंग्लिश मीडियम के लिए जिले के जेबीटी अध्यापकों का प्रशिक्षण शुरू

Tue, 14 May 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Training of JBT teachers of the district started for English medium.
इंग्लिश मीडियम को लेकर धर्मपुर खंड में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते अध्यापक। संवाद
जिले के सभी नौ शिक्षा खंडों में 735 शिक्षकों ने लिया भाग, अब निजी स्कूल की तर्ज पर इंग्लिश मीडियम में पढ़ेंगे विद्यार्थी, डाइट में 14 से 18 मई तक दो सत्रों में होगा प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सरकारी स्कूलों के बच्चे इसी शैक्षणिक सत्र से निजी स्कूल की तर्ज पर पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम में पढ़ेंगे। स्कूलों में पढ़ाने वाले जेबीटी अध्यापकों को इसके लिए प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया है। इसके तहत मंगलवार को जिले के सभी नौ शिक्षा खंडों में नोडल अधिकारियों की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए, जिसमें सभी शिक्षा खंडों में 735 अध्यापकों ने भाग लिया। ये शिविर 18 मई तक दो सत्रों में आयोजित होंगे। जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को दो-दो दिन का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य किया है। साथ ही शिक्षा विभाग का यह भी आदेश है कि कोई भी अध्यापक प्रशिक्षण से न छूटे और कोई भी स्कूल प्रशिक्षण के कारण बंद न हो। एक ही अध्यापक वाले स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी की मांग पर निकटवर्ती स्कूलों से सीएंडवी या टीजीटी को भेजा जाएगा। एससीईआरटी ने जेबीटी शिक्षकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का मॉडयूल तैयार किया है। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक के तीन अध्यापकों को प्रशिक्षण देकर रिसोर्सपर्सन बनाया है। इसमें एक प्रवक्ता गणित, प्रवक्ता अंग्रेजी और जेबीटी टीचर शामिल हैं। मंगलवार को अर्की ब्लॉक में 75, धुंधन में 78, धर्मपुर में 95, कंडाघाट में 69, कुठाड़ में 28, नालागढ़ में 134, पट्टा महलोग में 45, रामशहर में 126 और शिक्षा खंड सोलन में 85 शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन

सभी शिक्षकों को भाग लेने के निर्देश
शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा ने सभी शिक्षकों को शिविर में भाग लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना शिविर में भाग लेने वाले शिक्षकों की हाजिरी लगाई जा रही है, जिसमें मंगलवार को 873 शिक्षकों को बुलाया गया था। इसमें सिर्फ 735 शिक्षक ही पहुंचे हैं। दो चरणों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 1581 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें 1229 जेबीटी, 204 एचटी और सीएचटी 148 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed