{"_id":"698f100319647bfbd40f01d2","slug":"trainee-nurses-took-oath-to-serve-humanity-solan-news-c-176-1-ssml1044-163151-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रशिक्षु नर्सों ने ली मानवता की सेवा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रशिक्षु नर्सों ने ली मानवता की सेवा की शपथ
विज्ञापन
लार्ड महावीरा नर्सिंग कालेज में शपथ ग्रहण करने के बाद प्रशिक्षु नर्से एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काॅलेज प्रधानाचार्य ने नर्सों की दिलाई शपथ
एसडीएम रहे समारोह के मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। लॉर्ड महावीरा नर्सिंग संस्थान नालागढ़ में प्रशिक्षु नर्सों के लिए शपथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम नरेंद्र कुमार अहलूवालिया ने शिरकत की। संस्थान के चेयरमैन डॉ. अजीत पाल जैन, डायरेक्टर डॉ. आशिमा जैन, प्रधानाचार्य एन चंद्रलेखा ने उनका स्वागत किया।
प्रशिक्षु छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. आशिमा जैन ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने सभी छात्राओं से आह्वान किया कि नर्सिंग एक बहुत ही पवित्र पेशा है, जिसमें मानवता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है। हमेशा संयम से और मुस्कुरा कर अपनी ड्यूटी करनी चाहिए और स्थिति कैसी भी हो गुस्से से हमेशा दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
सभी प्रशिक्षु नर्सिंग छात्राओं को कॉलेज की प्रधानाचार्य एन चंद्रलेखा ने शपथ दिलाई। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नाटी, भांगड़ा, एकल गान आदि प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर लॉर्ड महावीरा नर्सिंग संस्थान के उप प्रधानाचार्य प्रो. प्रथावन सुब्रमण्यम, अधीक्षक कुलभूषण शर्मा, प्रो. रंजना ठाकुर, एसोसिएट प्रोफेसर संगीता कटवाल, सहायक प्रो. सुनिधि ठाकुर, सपना ठाकुर और अन्य गणमान्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन