{"_id":"6a1498ab1f335c0e160ea084","slug":"tpt-will-be-given-to-all-the-family-members-of-tb-patients-in-the-district-solan-news-c-176-1-sln1013-170185-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले के टीबी रोगियों के सभी परिजनों को दिया जाएगी टीपीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले के टीबी रोगियों के सभी परिजनों को दिया जाएगी टीपीटी
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में आयोजित की टीबी अभियान की समीक्षा बैठक में सीएमओ ने दिए निर्देश
टीबी एक्सरे बढ़ाने और जागरूक करने को भी कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में क्षय रोग (टीबी) मुक्त अभियान 2.0 के तहत निकाले गए नए टीबी मरीजों के सभी परिजनों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी निवारक उपचार (टीपीटी) दी जाएगी। इससे टीबी मरीजों के परिजनों को टीबी होने का खतरा नहीं रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को आयोजित टीबी अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। इस दौरान सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीबी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनके परिजनों को भी सुरक्षित रखना जरूरी है। ऐसे में सभी परिजनों को टीपीटी देना जरूरी है। उन्होंने जिलेभर में टीबी एक्सरे को बढ़ाने और लोगों को जागरूक करते रहने के भी निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने कहा कि मरीजों के साथ उनके परिजनों और अन्य लोगों को भी टीबी के प्रति जागरूक होना जरूरी है। बैठक में सीएमओ ने टीबी अभियान की प्रकिया की जांच की और सभी बीएमओ को निर्देश दिए कि अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविर में जन भागीदारी को बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान को तेज किया जाए और लक्ष्य को जल्द पूरा करने की कोशिश की जाए।
दो माह में निकले टीबी के 300 से अधिक मरीज
जिले में अभियान को शुरू हुए दो माह का समय पूरा हो गया है। इस दौरान टीबी के 300 से अधिक मरीज सामने आए हैं। विभाग की ओर से सभी मरीजों की दवाएं शुरू कर दी गई है और सभी को निक्षय किट वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन
कोट
टीबी एक पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। इसका समय पर पता लगना बहुत जरूरी है। इसी लिए लोगों को 15 दिनों से अधिक खांसी की शिकायत होने पर स्वयं अस्पताल जाकर बलगम की जांच करवानी चाहिए। सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच निशुल्क करवाई जा सकती है।
- डाॅ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन

फोटो-2- ट्रामा सेंटर। संवाद