फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tourists from neighbouring states thronged to Kasauli after snowfall

कसौली में उमड़ी सैलानियों की भीड़

Sun, 06 Feb 2022 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली में बर्फबारी के बाद वीकेंड पर बाहरी राज्यों के लोगों से गुलजार हो गया। लोगों ने बर्फ के बीच खूब मौज-मस्ती की। रविवार दिन भर पर्यटकों की आवाजाही कसौली की ओर चलती रही।
बर्फ का लुत्फ उठाने आए पर्यटकों को दूसरे दिन भी कई जगह बर्फ पर चलने में खासी दिक्कतें आईं। पर्यटक एक-दूसरे का सहारा लेकर आगे बढ़ते रहे। पर्यटक जमी हुई बर्फ पर फिसल भी गए। हालांकि उन्हें चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन

इसके अलावा वीकेंड के चलते पर्यटक बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए कसौली पंहुचे। पर्यटकों की भीड़ उमड़ने पर होटल कारोबारियों और दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। खाद्य पदार्थों की दुकानों पर पर्यटकों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, गढ़खल से कसौली तक पर्यटकों के वाहन सड़कों पर जगह-जगह फंसे दिखे। इस कारण स्थानीय और अन्य लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई जबकि पुलिस विभाग के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। डगशाई में भी कुछ ऐसा ही रहा।
डगशाई जाने वाली सड़क पर भी फिसलन से वाहनों की आवाजाही बहुत कम रही। डगशाई, अन्हेच जाने वाले स्थानीय लोगों ने वाया गांधी ग्राम अपने वाहनों की आवाजाही की।

उधर, उपमंडलाधिकारी कसौली संजीव कुमार धीमान ने बताया कि कसौली-गढ़खल सड़क पर बर्फ हटा दी गई है। यह सड़क अब ट्रैफिक के लिए सामान्य है। हर जगह पुलिस तैनात है। वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही अधिक हुई। सभी से नियमों की पालना करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed