फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tourists enjoyed the train journey from Dharampur to Shimla; the station saw increased activity.

Solan News: धर्मपुर से शिमला तक ट्रेन सफर पर्यटकों को भाया, स्टेशन पर बढ़ी रौनक

Sun, 11 Oct 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 11 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tourists enjoyed the train journey from Dharampur to Shimla; the station saw increased activity.
धर्मपुर हिमाचल स्टेशन पर पर्यटकों की शिमला जाने के लिए भीड। संवाद
बदलते मौसम में दूसरे राज्यों के पहुंच रहे पर्यटक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर धर्मपुर से शिमला के लिए ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। 4 अक्तूबर को संचालन का एक महीना पूरा हो गया। अब देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशी पर्यटक भी धर्मपुर पहुंचकर ट्रेन से शिमला का सफर कर रहे हैं। शनिवार को वीकेंड के चलते ट्रेन पर्यटकों से भरी रही।
शनिवार को अमेरिका से पहुंचे पर्यटकों ने धर्मपुर रेलवे स्टेशन की खूबसूरती की सराहना की और यहां फोटो भी खिंचवाए। मौसम में ठंड बढ़ने के चलते पर्यटक गर्म कपड़ों सहित अन्य जरूरी सामान लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शिमला जाने वाले कई पर्यटक रात को ही धर्मपुर पहुंच रहे हैं। कुछ पर्यटक सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर रात बिताते हैं। सुबह छह बजे से ही स्टेशन पर पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाती है। पर्यटक स्टेशन से टिकट लेकर धर्मपुर से ही अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ट्रेन धर्मपुर स्टेशन पर कुछ मिनट के लिए रुकती थी, लेकिन अब यहां से शिमला के लिए सफर शुरू होने से स्टेशन पर रौनक बढ़ गई है। विभिन्न राज्यों से आए पर्यटक पहाड़ों की खूबसूरत वादियों का आनंद ले रहे हैं। उनका कहना है कि यहां के प्राकृतिक नजारे इतने आकर्षक हैं कि बार-बार आने का मन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed