{"_id":"6756e68ca2ea6f001509f2e3","slug":"top-student-honored-in-studies-and-sports-solan-news-c-176-1-ssml1040-133775-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पढ़ाई और खेल में अव्वल विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पढ़ाई और खेल में अव्वल विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
धौलाधार पब्लिक स्कूल ने वार्षिक समारोह मनाया, स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। धौलाधार पब्लिक स्कूल बरोटीवाला में वार्षिकोत्सव मनाया गया। समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी।
एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अतिरिक्त एसएचओ बरोटीवाला और यूको बैंक के चीफ मैनेजर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई।
छात्रों ने राजस्थानी नृत्य, भंगड़ा, गिद्धा, बाल मजदूरी पर नाटिका का मंचन कर सभी दिल जीता। प्रधानाचार्य अनीता गुप्ता ने विद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट पेश की। मुख्यअतिथि ने हर कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनीता गुप्ता, चेयरपर्सन डॉ. रणधीर सिंह राणा, डॉ. सुषमा राणा मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कंवर गौरव सिंह राणा, डॉ. सपना राणा और अनिल सैनी, नमिता शर्मा, सरला मेहता और अन्य कक्षा अध्यापक व समस्त छात्र उपस्थित रहे।