फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tomatoes bounced again after a week, crate sold for Rs 1500

Solan News: एक हफ्ते बाद टमाटर फिर उछला, 1500 में बिका क्रेट

Thu, 17 Oct 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tomatoes bounced again after a week, crate sold for Rs 1500
सोलन सब्जी मंडी में पहुंची टमाटर की खेप। संवाद
सोलन सब्जी मंडी टमाटर के दामों मेंआया उछाल 1500 रुपये तक बिकी क्रेट
विज्ञापन

मंडी में थोक भाव 60 और बाजार में 90 रुपये किलो तक पहुंचा
सब्जी मंडी में टमाटर की कम आवक कम होने से बढ़ रहे दाम
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। एक सप्ताह तक मंदा रहने के बाद फिर से टमाटर के दाम में उछाल आया है। सोलन सब्जी मंडी में वीरवार को 60 रुपये प्रतिकिलो यानी 1500 रुपये तक टमाटर की 25 किलो का क्रेट बिका। उधर गोली टमाटर भी 600 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से बिका।
उधर परचून में टमाटर 60 से 90 के बिक रहा है। अच्छे दाम मिलने से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। हालांकि सोलन, सिरमौर में टमाटर का सीजन 90 फीसदी खत्म हो गया है। कुछ क्षेत्रों में टमाटर आ रहा है। वीरवार को मंडी में करीब 1200 क्रेट पहुंची है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी सोलन में टमाटर की आवक कम हो गई है। इससे दामों में भी उछाल आना शुरू हो गया है। रोजाना 1200 से 1500 क्रेट पहुंच रहे हैं। प्रदेश भर में टमाटर की पैदावार के लिए सोलन जिला पहले स्थान पर है। जिला में करीब 5,120 हेक्टेयर भूमि पर टमाटर की फसल उगाई जाती है। इस पर सालाना करीब दो लाख मीट्रिक टन पैदावार की संभावना रहती है। हालांकि सोलन के अलावा प्रदेश के अन्य जिला सिरमौर, बिलासपुर, मंडी अन्य में भी टमाटर की पैदावार होती है। टमाटर की खेती के अधीन सर्वाधिक भूमि आने के कारण सोलन जिला को टमाटर की रीढ़ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि टमाटर की 90 फीसदी फसल पूरी हो चुकी है। मंडी में भी बहुत कम टमाटर पहुंच रहा है, जबकि टमाटर की शादी समेत अन्य समारोह के लिए अधिक मांग है। जिस कारण इसके दामों में भी उछाल आ गया है। आने वाले एक सप्ताह में टमाटर के दामों में तेजी ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed