फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Told to new students in CIPET Importance of meditation and pranayam

Solan News: सिपेट में नए छात्रों को बताया ध्यान और प्राणायाम का महत्व

Tue, 06 Aug 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 06 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए लगाया विशेष सत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बद्दी के प्लास्टिक एवं इंजीनियरिंग कॉलेज सिपेट में नए कोर्स के छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एक सत्र का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर हिमालय योग संस्थान के संचालक डॉ. किशोर ठाकुर ने विचार रखे। ठाकुर ने छात्रों को मनुष्य की समाज के प्रति जिम्मेवारियों पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि घर, परिवार, व्यवसाय, नौकरी अथवा पढ़ाई में हम अपना तभी पूर्ण सहयोग दे सकते हैं, जब स्वस्थ होंगे। इसलिए सर्व प्रथम हमें शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक तौर पर पूरी तरह स्वस्थ होना है। इस पूर्ण आरोग्यता के लिए हर दिन आधा घंटा स्वयं को देना अति अनिवार्य है।

उन्होंने हैप्पी हार्मोंस विषय पर बोलते हुए कहा कि नियमित ध्यान करने से मन की एकाग्रता और स्पष्टता बढ़ती है। मन और इंद्रियों पर नियंत्रण होने लगता है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को डोपामाइन, ऑक्ससीटोसिन, सिरोटोनिन और एंडोर्फिन डोज लेने को कहा। जोकि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और इससे शरीर में स्फूर्ति आने के साथ-साथ याददाश्त भी तेज होती है। उन्होंने कहा कि यह सभी हार्मोंस हमें ध्यान और प्राणायाम हर रोज करने से स्वत: ही मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed