{"_id":"628fc4689ea2bb66fc31cba5","slug":"token-system-starts-in-solan-hospital-after-two-years-of-corona-solan-news-sml410156669","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में दो साल बाद टोकन सिस्टम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में दो साल बाद टोकन सिस्टम शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में कोरोना काल के दो साल बाद ओपीडी में टोकन सिस्टम फिर शुरू कर दिया गया है। टोकन सिस्टम के शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। मरीजों को ओपीडी में अपनी बारी का आसानी से पता चल सकेगा।
अभी तक अस्पताल में मेडिसन ओपीडी में ही टोकन दिया जा रहा था। अस्पताल में लगातार बढ़ती मरीजों की भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने गायनोकोलॉजी, चाइल्ड और ऑर्थो ओपीडी में टोकन सिस्टम शुरू कर दिया है।
अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने और ओपीडी के बाहर झगड़ों को कम करने के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया था। यह टोकन सिस्टम कोरोना काल में कम मरीजों को देख बंद कर दिया गया था। मरीज भी ओपीडी में टोकन लेने के लिए मना करते थे जिसके बाद से यह सिस्टम बंद रहा।
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने पर मेडिसन ओपीडी में भीड़ उमड़ना शुरू हो हुई। इसके बाद यहां टोकन शुरू किया था। इन दिनों गायनोकोलॉजी, हड्डी रोग विशेषज्ञ और शिशु रोग विशेषज्ञ ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लगना शुरू हो गई हैं।
मरीज भी भीड़ के बीच अपनी बारी को लेकर एक-दूसरे से आगे बढ़ते हैं। कई बार मरीज आपस में उलझ जाते हैं। यह सब देख अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी में टोकन सिस्टम को जरूरी कर दिया है।
क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि मरीजों को अस्पताल में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। ओपीडी में भीड़ देख टोकन सिस्टम शुरू कर दिया है। इससे मरीजों को अपनी बारी का आसानी से पता चलेगा।