फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tips for modern waste management

Solan News: आधुनिक तरीके से कचरा प्रबंधन के दिए टिप्स

Thu, 05 Feb 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों और निरीक्षकों के लिए शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और निरीक्षकों को कूड़े और तरल अपशिष्ट के ठोस प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आधुनिक और प्रभावी तकनीकों की जानकारी के साथ शहर को स्वच्छ बनाए रखने के उपाय भी बताए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्टेट कोऑर्डिनेटर, हायर फील्ड ऑर्गेनाइजेशन प्रकाश चंद भाटिया ने कर्मचारियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पहले ऊना और सिरमौर जिलों में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। प्रशिक्षण के दौरान चार प्रमुख अध्यायों पर जानकारी दी जा रही है। सबसे पहले कूड़े के प्रकारों के बारे में बताया गया, ताकि कर्मचारियों को गीले, सूखे और खतरनाक कचरे के सही वर्गीकरण की समझ हो सके। इसके बाद सोर्स सेग्रीगेशन यानी कचरे को उत्पत्ति स्थल पर ही अलग-अलग करने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

तीसरे चरण में स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई, जबकि चौथे चरण में बीसीसी यानी व्यवहार परिवर्तन संचार के माध्यम से आम लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed