फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   three people arrested and catch to sell drug

Solan News: चंबाघाट में तीन युवकों से पकड़ी नशीली दवाओं की 990 गोलियां

Wed, 31 Jan 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने चंबाघाट में तीन युवकों से नशीली दवाएं बरामद की हैं। तीनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को सोलन पुलिस की टीम को सूचना मिली कि चंबाघाट के एक भवन में कुछ युवक नशीली दवाओं की गोलियों का अवैध व्यापार कर रहे हैं, जिस पर आरोपी गौरव के कमरे की तलाशी ली गई। इस दौरान नेपाल के मूल निवासी गौरव, मध्य दिल्ली के निवासी सलमान चौधरी और बिहार के निवासी मोहम्मद ईकरम मौजूद पाए गए। जांच के दौरान कमरे से 990 गोलियां टेप्ड्रो-100, टेपेंटाडोल-100 एमजी और 50,600 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने दवाएं और नगदी कब्जे में ले ली। वहीं, मामला दवा निरीक्षक के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि तीनों युवकों से नशीली दवाएं कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed