फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three link roads will be built in Arki's Diggal Panchayat with Rs 27 crores.

Solan News: अर्की की दिग्गल पंचायत में 27 करोड़ से बनेंगे तीन संपर्क मार्ग

Wed, 14 Aug 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three link roads will be built in Arki's Diggal Panchayat with Rs 27 crores.
दिग्गल में सड़क निर्माण को लेकर पूजन करते सीपीएस।संवाद
सीपीएस संजय अवस्थी ने किया तीनों संपर्क मार्गों का भूमि पूजन
विज्ञापन


18 माह में पूरा होगा इनका कार्य, सैकड़ों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दिग्गल में लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले संपर्क मार्गोें का भूमि पूजन किया। अवस्थी ने ग्राम पंचायत दिग्गल के जांडू में महादेव से जांडू तक 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 06 किलोमीटर लंबे, रामशहर से कटल तक 14.09 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 15 किलोमीटर लंबे और कियारडू से चिल्लड तक 6.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 08 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इन सभी सड़कों का कार्य 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि लोगों को इसका समयबद्ध लाभ मिल सके।
अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष लोगों की सुविधा के लिए 860 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कर रही है और 57 पुल निर्मित किए जा रहे हैं। अवस्थी ने गत वर्ष आई आपदा में प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जन-जन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अवस्थी ने जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जगननाथ शर्मा, खंड कांग्रेस अर्की के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत दिग्गल के प्रधान पवन कौशल, संजीव कौशल, दीप राम, विद्युत बोर्ड सोलन के अधिशाषी अभियंता विनोद वर्मा, लोनिवि के अधिशाषी अभियंता परबरसर सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article