फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three health teams ready to take on Dengue Malaria and Diarrhea in Solan

डेंगू, मलेरिया और डायरिया से निपटने के लिए तीन टीमें तैयार

Thu, 02 Jun 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में मानसून की दस्तक से पहले स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिले भर में लोगों को डेंगू, मलेरिया और डायरिया से निपटने के लिए तीन टीमें बनाई हैं। ये टीमें पांच जून से लोगों को जागरूक करना शुरू करेंगी।
स्वास्थ्य महकमे की ये टीमें लोगों को घर-द्वार जाकर जागरूक करेंगी। वहीं बीमारी के लक्षण मिलने पर मौके से सैंपल भरकर जांच के लिए भेजेंगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर दवाइयां और ओआरएस के पैकेट भी देंगी।
विज्ञापन

जिले में बरसात के मौसम में हर साल डेंगू, डायरिया और मलेरिया का प्रकोप बढ़ने लगता है। पिछली बार भी जिले के औद्योगिक नगर परवाणू करीब 100 और बद्दी में करीब 120 डेंगू मामले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मटमैला पानी पीने से भी जिले में करीब 100 मामले डायरिया के आए थे। इसी के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में मलेरिया ने भी अपने पैर पसारे थे। इस बार लोगों को पहले ही जागरूक करने के लिए विभाग ने टीमें बनाई हैं। गांव-गांव तक टीम लोगों को डेंगू, मलेरिया और डायरिया से बचाव के लिए उपाय बताएंगी।

उधर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि डेंगू, मलेरिया और डायरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभी से लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। लोगों को दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है।
15 से 18 जून तक चलेगा डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा
जिले में डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा 15 से 18 जून तक मनाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य टीमें लोगों को डायरिया के बारे में जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed