फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three accused of stealing railway goods arrested

Solan News: रेलवे का सामान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

रेलवे लाइन निर्माण कर रही कंपनी का 23 लाख का सामान किया था चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र ठाणा स्थित रेलवे का सामान बनाने वाली निजी कंपनी से चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 23 जनवरी को चोरी को अंजाम दिया था। जिसकी कीमत करीब 23 लाख रुपये से अधिक थी। पुलिस के अनुसार कंपनी के क्वालिटी प्रबंधक मनोज कुमार ने 23 जनवरी को शिकायत दी कि उनकी कंपनी में 3 से 4 अनजान लोगों ने घुसकर रेलवे के 29 तैयार सेट चोरी कर लिए। जिस पर बद्दी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच व तकनीकी आधारित प्रयासों के चलते बद्दी पुलिस ने चारों आरोपी मंगल पुत्र राकेश कुमार, आकाश पुत्र राम सिंह, अमन पुत्र विजय व मिथु पुत्र गोला राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी करने में प्रयोग की गई गाड़ी भी जब्त कर ली गई है । इस दौरान आरोपियों से लगभग 16 लाख का चोरी हुआ सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed