{"_id":"667ebf36a68c8bccae006bf7","slug":"thinking-over-poor-performance-in-lok-sabha-elections-rathore-solan-news-c-176-1-ssml1040-124162-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर कर रहे हैं मंथन : राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर कर रहे हैं मंथन : राठौर
Fri, 28 Jun 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद प्रत्याशी के जबरन त्यागपत्र से जनता पर पड़ा बोझ
अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता कुलदीप राठौर पहुंचे नालागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसे लेकर कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व चिंतित है। इसके लिए दो ऑब्जर्वर प्रदेश में तैनात किए गए हैं जो हार के कारणों की रिपोर्ट तैयार करके पार्टी हाई कमान को सौंपेंगे।
नालागढ़ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि तीन आजाद प्रत्याशियों ने अपने त्याग पत्र दिए। त्यागपत्र देने के लिए उन्होंने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और त्यागपत्र मंजूर कराने के लिए न्यायालय में भी याचिका दायर की। लेकिन उप चुनाव होने से प्रदेश व देश पर इसका बोझ पड़ेगा। अब यह तीनों प्रत्याशी विधायक के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। अगर इन आजाद प्रत्याशियों को कांग्रेस सरकार से नाराजगी थी तो वह भाजपा का समर्थन कर सकते थे। त्याग पत्र देने की नौबत क्यों आई।
कहा कि इस विरोध को कंट्रोल करने के लिए भाजपा ने नालागढ़ में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और देहरा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को प्रभारी बनाया है। जिससे साफ जाहिर है कि भाजपा में इन तीनों स्थानों पर इनका जनता जमकर विरोध कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपनी घोषणाओं को पूरा करने में कुछ इसलिए भी पीछे रही कि सरकार बनते ही आपदा आ गई और 10 हजार करोड़ का प्रदेश भर में नुकसान हुआ। कांग्रेस छोड़ कर जाने वाले छह विधायकों के बारे में राठौर ने कहा कि अगर उनमें किसी बात को लेकर मतभेद था तो पार्टी के भीतर ही बातचीत करनी चाहिए थी। अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में जाने से व्यक्ति कमजोर होता है। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक रमेश चौहान, पार्षद महेश गौतम, अमरेंद्र सिंह भिंडर, वंदना बंसल, मनोज वर्मा भी शामिल रहे।