{"_id":"69d3b9355985f29de90e8d33","slug":"the-zika-team-assessed-the-facilities-at-solan-hospital-solan-news-c-176-1-sln1013-166676-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जायका टीम ने सोलन अस्पताल में सुविधाओं का किया आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जायका टीम ने सोलन अस्पताल में सुविधाओं का किया आकलन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को वार्डों में उपकरणों की जांच करती जायका की टीम। संवाद
सभी वार्डों को जांचा, उपकरणों की ली जानकारी
बेड, ब्लड बैंक और बच्चों को दी जा रही सेवाओं की जांच
प्रदेश भर के सभी आदर्श चिकित्सा संस्थानों का टीम कर रही निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी (जायका) की टीम ने सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचकर विभिन्न वार्डों और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। तीन सदस्यों की टीम ने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध उपकरणों की भी जांच की।
इस दौरान अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार भी मौजूद रहे। उन्होंने टीम को अस्पताल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं, जबकि अन्य चिकित्सकों ने उपकरणों और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध बेड, ब्लड बैंक और मरीजों, विशेषकर बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया और आवश्यक जानकारी दर्ज की। निरीक्षण के दौरान टीम ने वार्डों की तस्वीरें भी लीं।
टीम निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपेगी। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि जापान से आई यह टीम हिमाचल प्रदेश के विभिन्न आदर्श चिकित्सा संस्थानों का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करती है। वह इसकी जानकारी सरकार तक पहुंचाती है। साथ ही अस्पतालों में आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी सुझाव देती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले टीम शिमला, कांगड़ा और हमीरपुर के अस्पतालों का निरीक्षण कर चुकी है।