फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The young man was kidnapped from Jaipur and hidden in Solan.

Solan News: जयपुर से अपहरण कर युवक को छुपाया था सोलन में

Wed, 28 Aug 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 28 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने जाल बिछाकर किए पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

ऑटो चालक के बेटे को रईस समझकर किया था किडनैप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जयपुर से अपहरण किए युवक को यूपी पुलिस ने सोलन के देहूंघाट से बरामद किया है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपी भी धरे हैं। बताया जा रहा है कि युवक को दो तीन दिनों तक देहूंघाट स्थित एक मकान में रखा गया था। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को यहां से धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार किडनैप करने वाले गैंग का मास्टरमाइंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने ऑयल मिल के बिजनेस में हुए नुकसान की भरपाई के लिए किडनैप का प्लान बनाया था। बदमाशों ने युवक के अच्छे कपड़े देखकर उसे किसी रईस का बेटा समझकर किडनैप किया था। जबकि युवक ऑटो चालक का बेटा है। उन्होंने अलग-अलग शहरों से कॉल कर फिरौती मांगी। अपहरण के दो दिन बाद 20 अगस्त को अपहरण किए अनुज के मोबाइल से उसके पिता के पास कॉल आया और 20 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कॉल ट्रेस करने के आधार पर युवक की मां पुलिस के साथ पैसे लेकर आई। बदमाशों ने उन्हें कालका रेलवे स्टेशन से शिमला (हिमाचल प्रदेश) आने के लिए कहा। इसके लिए शिमला एक्सप्रेस ट्रेन की लास्ट बोगी में बैठने के लिए कहा और धर्मपुर रेलवे स्टेशन के पास पैसों से भरा बैग फेंकने को कहा था। धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर पहले से मौजूद पुलिस को वॉकी-टॉकी लेकर घूम रहे युवक पर शक हुआ। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, मगर पुलिस ने उसको दबोच लिया और पूछताछ में आरोपी ने युवक का किडनैप करना कबूल कर लिया। उसने अपने अन्य साथियों की लोकेशन के बारे में जानकारी दी और पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि उन्हें यूपी पुलिस ने इसकी सूचना दी थी। यह मामला यूपी पुलिस के पास दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed