फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The work of laying the pipeline will start again on Dharampur-Sihardi road

Solan News: धर्मपुर-सिहारड़ी सड़क पर फिर शुरू होगा पाइप लाइन बिछाने का काम

Mon, 12 May 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। पिछले लंबे समय से गिरि पेयजल योजना से सीधी पाइप लाइन का इंतजार कर रहे धर्मपुर, कसौली के लोगों जल्द सुविधा मिलने वाली है। धर्मपुर-सिहारड़ी सड़क पर बंद हुआ पाइप लाइन बिछाने का कार्य फिर शुरू होगा। इसके लिए एसडीएम ने स्वीकृति दे दी है। निजी जमीन आने के बाद यह काम रुक गया था। इसके बाद लोगों ने न्यायालय से गुहार लगाई थी। जहां से स्थानीय लोगों को राहत मिली थी। जल शक्ति विभाग को आदेश भी दिए थे। आदेशों के बाद अब 13 मई से कार्य शुरू हो जाएगा। यह कार्य 20 मई तक पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं। कार्य के दौरान रात 10:00 से सुबह 6:00 बजे तक सड़क को भी बंद रखा जाएगा। केवल आपात स्थिति में गुजरने वाले वाहन ही सड़क से आवाजाही कर सकेंगे। धर्मपुर व कसौली के लिए 104 करोड़ की गिरि पेयजल योजना को लगभग अंतिम चरण मे पहुंच गई है। इससे पहले धर्मपुर पंचायत के सिहारड़ी गांव में लगभग 300 मीटर पानी की पाइप लाइन को बिछाने का काम अभी तक अधर में लटका था। गौर रहे कि गिरि पेयजल योजना से धर्मपुर व कसौली के हजारों की संख्या में लोगों लाभ मिलेगा। धर्मपुर में अभी पानी की आपूर्ति आठ दिन बाद की जा रही है। पेयजल योजना से धर्मपुर के आसपास के दस हजार लोगों की लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या खत्म हो जाएगी।


धर्मपुर के सिहारड़ी में 13 मई से पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इस कार्य के लिए एसडीएम कसौली से अनुमति मिल गई है। कार्य पूरा होने के बाद धर्मपुर की जनता को सीधे तौर पर फायदा मिल जाएगा।
विज्ञापन

भानु उदय, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग,धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article