{"_id":"68ff7310c47b18dea303e0c3","slug":"the-virus-has-worsened-the-situation-drawing-crowds-to-solan-hospital-where-patients-were-seen-waiting-on-the-floor-solan-news-c-176-1-ssml1041-155860-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वायरल ने बढ़ाई परेशानी, सोलन अस्पताल में उमड़ी \nभीड़, फर्श पर बैठकर इंतजार करते दिखे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वायरल ने बढ़ाई परेशानी, सोलन अस्पताल में उमड़ी भीड़, फर्श पर बैठकर इंतजार करते दिखे मरीज
विज्ञापन
त्योहारों के बाद मौसम बदलाव का असर, खांसी-जुकाम और बुखार बढ़े मामले
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 1,422 रोगी पहुंचे इलाज करवाने
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। त्योहारों के खत्म होते ही अब मौसम के बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में खांसी, जुकाम, बुखार, शरीर दर्द और गले में संक्रमण के मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। ओपीडी में आ रहे अधिकतर मरीजों को प्रदूषण के कारण गले की समस्या हो रही है, जिसके बाद वे अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों सहित अन्य मरीजों को ठीक होने में भी काफी समय लग रहा है। सोमवार को छुट्टी के बाद अस्पताल में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देखी गई। मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि अस्पताल के बेंच पूरी तरह भर गए और कई मरीजों को फर्श पर बैठकर ही पर्ची कटवाने और ओपीडी में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को कुल 1422 रोगियों की ओपीडी दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल से पीड़ित थे। भीड़ के कारण मरीजों को ओपीडी में अपनी बारी के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा, वहीं टेस्ट कराने वालों को भी घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ा। सुबह 9 बजे से ही पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गई थीं। यह भीड़ खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द और वायरल संक्रमण से पीड़ित लोगों की थी।
मेडिसिन ओपीडी में सबसे ज्यादा रही भीड़ सब
अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन ओपीडी के बाहर दिखाई दी, जहां शाम तक करीब 450 मरीजों ने चेकअप करवाया। इसके अलावा, ऑर्थो (हड्डी रोग) में 150 से ज्यादा और गायनी (स्त्री रोग) में 180 से अधिक मरीजों ने भी उपचार लिया। जिला भर के अन्य अस्पतालों में भी रोजाना 50 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
कोट
सोमवार को ओपीडी में भीड़ अधिक थी और इसमें वायरल के रोगी ज्यादा थे। इसका मुख्य कारण मौसम में हो रहा बदलाव है। इसके साथ त्योहारों के दौरान बाहर का खान-पान करने से यह समस्या अधिक होती है। लोगों से आग्रह है कि उबले हुए पानी का सेवन करें। वायरल से पीड़ित होने पर चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
डॉ. तरुण शास्त्री, मेडिसिन विशेषज्ञ,सोलन अस्पताल