{"_id":"6a5b814ee4bcd4d35d05aeb5","slug":"the-turning-point-on-the-subathu-road-in-dharampur-has-become-a-black-spot-solan-news-c-176-1-ssml1040-174228-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर में सुबाथू सड़क का टर्निंग पॉइंट बना ब्लैक स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर में सुबाथू सड़क का टर्निंग पॉइंट बना ब्लैक स्पॉट
Sat, 18 Jul 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में सुबाथु रोड पर बना टर्निग प्वाईट। संवाद
अवैध पार्किंग से हादसे की आशंका,होमगार्ड के भरोसेयातायात व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। परवाणू-शिमला नेशनल हाईवे पर स्थित धर्मपुर बाजार से सुबाथू रोड की ओर मुड़ने वाला टर्निंग पॉइंट इन दिनों वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। बाजार में सड़क किनारे होने वाली अवैध और बेतरतीब पार्किंग के कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, धर्मपुर बाजार से सुबाथू जाने के लिए शराब के ठेके के पास बने टर्निंग पॉइंट पर लोग अपने वाहनों को बिना किसी डर के गलत तरीके से पार्क कर रहे हैं। हालात यह हैं कि पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद वाहन मालिक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं, जिससे बाजार का पूरा यातायात सिस्टम चरमरा गया है। लगातार कार्रवाई न होने से अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं। धर्मपुर बाजार की यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे है। पुलिस थाना धर्मपुर में लंबे समय से पुलिस कर्मियों की संख्या कम चल रही है। स्टाफ की इस कमी को पूरा करने के लिए होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। वर्तमान में हाईवे पर धर्मपुर के तीन मुख्य चौकों की कमान होमगार्ड जवानों के हाथों में है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस अधीक्षक सोलन एसडी वर्मा से मांग की है कि सोलन शहर की तर्ज पर धर्मपुर बाजार में भी अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के कड़े चालान काटे जाएं। इसके लिए बाजार में विशेष रूप से एक पुलिस अधिकारी की तैनाती की जाए ताकि लोगों में कानून का डर बना रहे। उधर, धर्मपुर पुलिस थाना प्रभारी दलीप तोमर ने मामले पर कहा कि पुलिस द्वारा समय-समय पर इन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जाते हैं। इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं और गलत तरीके से वाहन पार्क करने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। पुलिस इस पर आगामी दिनों में और सख्ती बरतेगी।