{"_id":"6a2b0855e13c6dfea704b6dc","slug":"the-teams-of-ramshahar-a-gadon-pahadi-chikni-and-goyla-won-their-matches-solan-news-c-176-1-ssml1040-171413-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रामशहर ए, गाडोन, पहाड़ी चिकनी और गोयला की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रामशहर ए, गाडोन, पहाड़ी चिकनी और गोयला की टीमों ने जीते मैच
विज्ञापन
रामशहर के निकटवर्ती गांव नेर में नाइट प्रीमियर लीग के छठे दिन मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। स्रो
- फोटो : सीमावर्ती पगडंडियों पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
रामशहर के नेर में चल रही है नाइट प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। तहसील के निकटवर्ती गांव नेर में नाइट प्रीमियर लीग कमेटी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता अपने छठे दिन भी खेल प्रेमियों के लिए उत्साह और रोमांच का पर्याय बनी रही। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के तौर पर रामशहर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने शिरकत की।
प्रतियोगिता की छठी संध्या को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दिन के मैचों में रामशहर-ए, गाडोन, पहाड़ी चिकनी और गोयला की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते और अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। इन टीमों के प्रदर्शन ने प्रतियोगिता के अगले चरणों के लिए रोमांच और भी बढ़ा दिया है।
प्रतियोगिता को देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में पहुंचे। देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन किया।