{"_id":"69459cbf8de3d511440c8a24","slug":"the-team-of-shivani-harman-deepak-prachi-and-dhruv-emerged-victorious-in-the-quiz-solan-news-c-176-1-ssml1044-159580-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रश्नोत्तरी में शिवानी, हरमन, दीपक, प्राची व ध्रुव की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रश्नोत्तरी में शिवानी, हरमन, दीपक, प्राची व ध्रुव की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
नालागढ़ कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में मैथ ओलंपियाड के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को कुल तीन टीमों में विभाजित किया गया था, जिसमें कड़े मुकाबले के बीच शिवानी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। दो चरणों में आयोजित इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवानी, हरमन, दीपक, प्राची और ध्रुव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं, आंचल, प्रीति, दिव्यांशु, अंकिता, अंशिका और परिधि की टीम दूसरे स्थान पर रही। कृतिका, साक्षी, सिमरन, योगिता, राधिका और हरदीप की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार साहनी ने विजेता टीमों को बधाई दी। गणित विभाग के डॉ. जसवंत सिंह एवं डॉ. नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणित केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि दिमाग की कसरत है। उन्होंने कहा कि टीम वर्क से बच्चों में सहयोग की भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। कॉलेज प्रबंधन ने घोषणा की कि जीतने वाली टीमों को राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।