फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The roads in the areas adjacent to Subathu will be improved with a cost of Rs 21 crore.

Solan News: सुबाथू के साथ लगते क्षेत्रों की सड़कें 21 करोड़ से होंगी चकाचक

Sun, 28 Apr 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 28 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
The roads in the areas adjacent to Subathu will be improved with a cost of Rs 21 crore.
सड़क पर कार्य करने के लिए आई हाईड्रा मशीन। संवाद
जल्द शुरू होगा सुबाथू, धर्मुपर और ममलीग से गंबरपुल में कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। लोक निर्माण विभाग सुबाथू के साथ लगते क्षेत्रों की सड़कों को चकाचक करने जा रहा है। इसमें 23 किलोमीटर की सड़क पर टायरिंग समेत अन्य कार्य करीब 21 करोड़ की लागत से किए जाएंगे। इसमें सुबाथू-धर्मपुर व ममलीग से गंबरपुल के सफर में अब यात्रियों को झटके भरा सफर नहीं करना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार आपदा के बाद सुबाथू से धर्मपुर मार्ग की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। जिसके कारण वाहन चालकों सहित राहगीरों को भी जोखिम भरा सफर तय करना पड़ रहा है। उधर, ममलीग से गंबरपुल तक की सड़क खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में लोनिवि के सड़क निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। वही इस मार्ग से शिमला तक जाने वाले पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। बता दे कि धर्मपुर सुबाथू मार्ग के निर्माण के लिए लगभग तैयारी शुरू हो चुकी हैं। ठेकेदार की मशीनें भी सुबाथू पहुंच गई। लोक निर्माण के अधिकारी के अनुसार सुबाथू धर्मपुर मार्ग पर करीब 14 करोड़ की लागत से डंगे, कटिंग वर्क, क्रॉस बैरियर, टायरिंग सहित ड्रेनेज आदि कार्य किया जाएगा। वहीं करीब 7 करोड़ की लागत से ममलीग से गंबरपुल तक भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ साल में 23 किलोमीटर का यह कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन


इनसेट

भारी वाहन चालकों को करना पड़ सकता है इंतजार

सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर लोनिवि के 14 करोड़ खर्चने के बावजूद भी अभी इस मार्ग पर भारी वाहनों को और इंतजार करना पड़ सकता है। विदित रहे कि सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर सैनिक क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं हटा है। उधर धर्मपुर-सुबाथू मार्ग पर तंग बाजार को लेकर रेलवे पुल पर लगने वाले जाम में भी कोई खास राहत मिलने की बात स्पष्ट नहीं है। उधर, एसडीओ सुबाथू पुनीत वर्मा ने कहा कि उम्मीद है कि इस बरसात के बाद सब ठीक रहा तो सैनिक प्रतिबंध हट सकता है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर बाजार के जाम पर फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed