फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The rain shelter at Kunihar Old Bus Stand is dilapidated, causing panic among passengers

Solan News: कुनिहार ओल्ड बस स्टैंड की वर्षा शालिका जर्जर, यात्रियों में दहशत

Sat, 02 May 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
छत उखड़ी, पिलर में लगा जंग, मजबूरी में असुरक्षित शेड के नीचे खड़े हो रहे यात्री
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार के ओल्ड बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई वर्षा शालिका इन दिनों बदहाली का शिकार है। देखरेख के अभाव में यह संरचना इतनी जर्जर हो चुकी है कि यहां बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों के सिर पर हर समय खतरा मंडराता रहता है। वर्षा शालिका की छत कई जगह से उखड़ चुकी है, जबकि लोहे के पिलर जंग लगने के कारण कमजोर पड़ गए हैं। लकड़ी के पट्टे भी जगह-जगह से टूटे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा चलने पर छत की चादरें हिलने लगती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ओल्ड बस स्टैंड से रोजाना स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बसों का इंतजार करते हैं। स्थानीय निवासी रमेश ठाकुर और रोहित ने बताया कि बारिश और तेज धूप से बचने के लिए यहां कोई दूसरा विकल्प नहीं है, इसलिए लोग मजबूरी में इसी असुरक्षित शेड के नीचे खड़े होते हैं। लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है, क्योंकि लंबे समय से इसकी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मंसाराम ने बताया कि विभाग इस समस्या से अवगत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वर्षा शालिका की मरम्मत के लिए जल्द ही एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। बजट की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा ताकि यात्रियों को सुरक्षित सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed