फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Raggi group delighted the audience with Shabad Kirtan

Solan News: रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

Mon, 08 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The Raggi group delighted the audience with Shabad Kirtan
नालागढ़  के दभोटा में गुरू ग्रन्थ साहिब के पहले प्रकाश उत्सव पर एसडीएम राज कुमार  और गुरूद्वारा
दभोटा गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश उत्सव पर गुरमत समागम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। गुरुद्वारा साहिब दभोटा में गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश उत्सव को लेकर गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रागी जत्थों ने संगत को गुरुवाणी सुनाकर निहाल किया। इस मौके पर तीन दिन पहले रखे गए अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया और दीवान सजाया गया। शबद-कीर्तन करने वाले भाई हरी सिंह ने अपनी मधुर बाणी से संगत को निहाल किया। ढाडी जत्था गुरुदेव सिंह कोना ने गुरु ग्रंथ साहिब के ऊपर प्रकाश डाला। कथावाचक ज्ञानी मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब में सभी धर्म के लोगों की वाणी दर्ज है। गुरु ग्रंथ साहिब में जात-पात से ऊपर उठकर सभी लोगों को बराबर का दर्जा दिया। इस अवसर पर गुरु का लंगर अटूट लगाया गया, इसमें सभी धर्म के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समागम के दौरान शिवालिक सॉलिड वेस्ट कंपनी और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संगत को पौधे भी बांटे गए।इस मौके पर एसडीएम नालागढ़ राज कुमार, डीएसपी कुलविंद्र सिंह, यशवंत सिंह, कुलवंत सिंह, परमजीत ग्रेवाल, सुरमुख सिंह, महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, चरणजीत सिंह, जसवंत सिंह, जसपाल सिंह, जगतार सिंह, यशपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, नसीब सिंह, परमजीत पम्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed