{"_id":"61434b9d8ebc3e327e44de9b","slug":"the-purpose-of-service-week-is-respect-and-hospitality-sdm-solan-news-sml3840232148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा सप्ताह का उद्देश्य सम्मान और सत्कार : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा सप्ताह का उद्देश्य सम्मान और सत्कार : एसडीएम
विज्ञापन
सुनिहार में परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की आयोजित बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी। सं?
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 17 से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम नालागढ़ ने आयोजित बैठक के दौरान दी। एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना और उनके प्रति सत्कार की भावना को बल देना है।
सेवा सप्ताह का आयोजन उपमंडल स्तर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जाएगा और इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। 18 सितंबर को बढ़ती उम्र का उल्लास पर कार्यक्रम होगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के परस्पर संवाद से जुडे़ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 सितंबर को प्रशासन द्वारा वृद्ध आश्रमों व डे-केयर केंद्रों का दौरा कर वहां वरिष्ठ नागरिकों के रहन-सहन व सुविधाओं को जांचा जाएगा। 20 सितंबर को आशीर्वाद दिवस आयोजित किया जाएगा।
इस दिन पंचायत स्तर पर लोगों को अपने घरों में बुजुर्गों के प्रति मान-सम्मान और आदर सत्कार की भावना रखने के बारे प्रेरित किया जाएगा। 21 सितंबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस मनाया जाएगा। 22 सितंबर को संवाद दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इस दिन कम से कम 100 वरिष्ठ नागरिकों को कॉल कर उनके अनुभवों को जाना जाएगा।
विज्ञापन
23 सितंबर को प्रज्ञता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ अजय पाठक, खंड विकास अधिकारी नालागढ़ विश्व मोहन देव चौहान, तहसील कल्याण अधिकारी नालागढ़ कर्ण वर्मा और वरिष्ठ नागरिक संघ नालागढ़ के अध्यक्ष नरेश घई भी उपस्थित थे।