फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The knock of Lahaul's peas in the vegetable market

सब्जी मंडी सोलन में लाहौल के मटर की दस्तक

Fri, 17 Sep 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
सोलन। मटर के ऑफ सीजन के बीच सब्जी मंडी सोलन में लाहौल के मटर ने दस्तक दी है। शुक्रवार को सब्जी मंडी में 115 से 120 रुपये तक मटर का थोक भाव रहा है, जबकि यही मटर बाजार में 150 से 160 रुपये प्रतिकिलो बिका। मटर के दाम अधिक होने के कारण बड़े सब्जी कारोबारियों ने ही खरीद की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला सोलन में मटर का ऑफ सीजन चल रहा है, इस कारण मटर के दाम भी बढ़ गए हैं। हालांकि एक सप्ताह में सिरमौर जिले से मटर की खेप आनी शुरू हो जाएगी। सितंबर माह के अंत तक यहां का मटर शुरू हो जाता है। इसके भी किसानों को अच्छे दाम मिलते हैं।
विज्ञापन

इस बार अधिक बारिश होने से सिरमौर में मटर की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। मौसम साफ होते ही यहां पर मटर की तुड़ाई का कार्य भी शुरू हो जाएगा। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने कहा कि सोलन में मनाली सब्जी मंडी से लाहौल का मटर पहुंचा है। जिसके किसानों को अच्छे दाम मिले हैं। आने वाले एक सप्ताह में जिला सिरमौर और शिमला के कुछ क्षेत्रों से मटर की फसल पहुंचना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed