फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The house got damaged due to rain in Majra

माजरा में बारिश की भेंट चढ़ा मकान

Tue, 21 Sep 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
The house got damaged due to rain in Majra
नालागढ के माजरा गांव में बारिश के दौरान ढहा मकान। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। माजरा गांव में बारिश की वजह से एक व्यक्ति का मकान गिर गया। हादसे के समय मकान में अंदर कोई नहीं था। इससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार आशा राम ने घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार को दो हजार रुपये फौरी राहत और एक तिरपाल प्रदान की। माजरा में गरीब परिवार सोमनाथ का एक पक्का कमरा था। जबकि दूसरा कमरा कच्चा था।
विज्ञापन

कच्चे कमरे पर तिरपाल डाली हुई थी। इससे बारिश में पानी टपक रहा था। मंगलवार सुबह हुई बारिश के दौरान करीब आठ बजे अचानक लैंटर वाला कमरा ढह गया। इस दौरान कमरे में परिवार का कोई सदस्य नहीं था, इससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमनाथ के पास जो दूसरा कच्चा कमरा है उसमें पानी टपक रहा है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार आशा राम मौके पर गए और पीड़ित व्यक्ति को दो हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दिए। इसके साथ उन्होंने कच्चे कमरे पर डालने के तिरपाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed